फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में नहीं रुक रहा आग लगने का सिलसिला

Tue, 05 Feb 2013 02:19 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ मेले में सोमवार को भी आग लगने की घटनाएं जारी रहीं। दोपहर में काली सड़क से सटे आवाहन नगर में श्री महंत नीलकंठ गिरि जी महाराज के शिविर में भोजन तैयार करते वक्त लगी आग ने बड़ा नुकसान कर दिया। चार टेंट और उनमें रखा राशन समेत सारे सामान जल गए। दमकल दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आवाहन नगर श्री महंत नीलकंठ गिरि जी महाराज के शिविर में रसोई के टेंट में गैस चूल्हे पर सब्जी बन रही थी। कुछ देर पहले ही नया सिलेंडर लाकर लगाया गया था। तभी गैस रिसाव के कारण तेजी से आग फैली।

रसोई से फैली आग ने देखते ही देखते अगल-बगल में भंडार समेत चार तंबू को चपेट में ले लिया। धू-धूकर आग की लपटें उठने लगीं। साधु-संन्यासी आग बुझाने की कोशिश करने लगे। साथ ही पुलिस को खबर दी गई। कुछ देर में दमकल की गाड़ियों के साथ सीएफओ अनिमेष कुमार पहुंच गए। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया मगर इतनी देर में भारी क्षति हो गई।
विज्ञापन


चिन्मयानंद जी के शिविर में आग
सेक्टर 11 में सोमवार देर शाम स्वामी चिन्मयानंद जी के शिविर में भी शार्ट-सर्किट से पंडाल में आग लगी तो खलबली मच गई। साधु-संत और भक्त तेजी से बाहर निकले। हालांकि आग खुद ही बुझ गई लेकिन हादसे की आशंका के कारण देर तक लोग बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें