फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में पागल कुत्ते ने मचाया कोहराम

Sun, 20 Jan 2013 04:11 PM IST
महाकुंभ नगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ मेले में बृहस्पतिवार को काली सड़क पर काले कुत्ते ने कोहराम मचा दिया। उसने दो घंटे में लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को काटा। राहगीरों तथा अखाड़ों में साधुओं को शिकार बनाया। बच्चे और युवती को भी काटा। घायल लोगों को बारी-बारी से एंबुलेंस से सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। आखिर में घूम-घूमकर लोगों को काट रहे कुत्ते को पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में लाठी से पीट मार डाला गया।
विज्ञापन


काली सड़क स्थित अखाड़ों के पास यह काला कुत्ता दो दिन में सात लोगों को काट चुका था। बृहस्पतिवार को इस कुत्ते ने खलबली मचा दी। सुबह से दोपहर दो बजे तक इसने जूना अखाड़ा, महानिर्वाणी, निरंजनी, पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के अंदर-बाहर 17 लोगों को काट लिया।

पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में घुसकर उसने हरदौल मुनि (72) के चेहरे, अमर कुमार (17) की पीठ और कीडगंज के पंडा कृष्ण कुमार भारदाज (36) के दाएं पैर पर काट लिया। यहां अखाड़ा में मौजूद लोगों ने कुत्ते को घेरकर लाठी और बल्लम से ढेर कर दिया।
विज्ञापन


कुत्ते के शिकार हरदौल मुनि और अमर को एंबुलेंस से सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले दिन में आकांक्षा (24), गोलू (8), महानिर्वाणी अखाड़ा के ब्रजभूषण पुरी (24), जूना अखाड़ा के रामशरण गिरि (47), मणि जूना अखाड़ा के भंडारी बाबा, सुल्तानपुर के राममिलन शुक्ला (35), थरवई इलाके के रामानंद (45) आदि कुत्ते के शिकार बने।
विज्ञापन


महाकुंभ के चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी मेजर डॉ.बीपी सिंह ने बताया कि सभी पीड़ितों को सेंट्रल हॉस्पिटल में एंटी रेबीज का टीका लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें