कश्मीर के
पुलवामा जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की ओर से शुक्रवार को चलाए गए कासो के दौरान
हिंसा भड़क उठी। विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे सेना के उत्तरी कमान के जीओसी
जिले के करीमाबाद गांव में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलिस के एसओजी की ओर से इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई शुरू होते ही लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा ऑपरेशन में खलल डालने की कोशिशों के बावजूद भी इलाके में ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान घरों की भी तलाशी ली गई, लेकिन आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के जबलीपोरा में भी कासो चलाया गया। यहां भी सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाशी ली।