विश्व हिंदू परिषद
(वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष
प्रवीण तोगड़िया को होश आ गया है और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश की गई है। तोगड़िया का आरोप है कि आईबी के जरिए उन्हें डराया गया है और एनकाउंटर की साजिश भी रची गई।
वह अहमदाबाद में बेहोशी की हालत में मिले थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वह थोड़ी देर में मीडिया को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि वह कल सुबह 10 बजे से लापता थे। तोगड़िया को अहमदाबाद के चंद्रामणि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह सुबह ऑटो से निकले थे लेकिन इसके बाद से गायब थे। वीएचपी कार्यकर्ता सुबह से हंगामा कर रहे थे, उनका आरोप था कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी का खंडन कर दिया था। वहीं हार्दिक पटेल ने कहा कि तोगड़िया के पास Z+ सुरक्षा है तो फिर वह गायब कैसे हो गए। हालांकि उनके साथ क्या हुआ अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
पढ़ें- अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में होगी महाआरती: विहिप
बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को लेकर अहमदाबाद में सोमवार को दिन भर हंगामा चला था। हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब वीएचपी ने कहा कि उनके अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का सुबह से कोई सुराग नहीं मिला है। यह भी दावा किया गया था कि 62 वर्षीय तोगड़िया को राजस्थान पुलिस ने एक पुराने केस के सिलसिले में हिरासत में लिया है मगर बाद में इससे इंकार कर दिया।