1 जून से लागू हुए पांचवें चरण के लॉकडाउन को अनलॉक 1.0 नाम दिया गया। अब तक बंद धार्मिक स्थल 8 जून से खुलने जा रहे हैं, जिसे लेकर गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई। अब इन्हीं दिशा-निर्देशों का विरोध भी शुरू हो गया है। भोपाल के माँ वैष्णोदेवी धाम नव दुर्गा मंदिर के पुजारी ने कहा कि शासन का कार्य गाइडलाइन जारी करना है, लेकिन मैं मंदिरों में सैनिटाइजर मशीन के विरोध में हूं क्योंकि इसमें अल्कोहल होता है।
पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि, 'हम शराब पीकर जब मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं तो अल्कोहल से हाथ सैनिटाइज करके कैसे घुस सकते हैं। आप हाथ धोने की मशीन सभी मंदिरों के बाहर लगाइए, वहां पर साबुन रखिए उसको हम स्वीकार करते हैं वैसे भी मंदिर में तो व्यक्ति घर से नहा कर ही प्रवेश करता है।