फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में बिहार के मजदूर की हत्या: तिरुपुर में घर में घुसकर भाइयों पर हमला; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Tue, 21 Feb 2023 06:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव निवासी कामेश्वर यादव के दो बेटे पवन कुमार और नीरज कुमार तमिलनाडु के तिरुपुर में रहकर एक्सपोर्ट इंपोर्ट कंपनी में कपड़े बनाने का काम करता था। सोमवार को पांच से सात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक पवन (बाएं) और घायल नीरज। (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के तिरुपुर में बिहार के दो लोगों पर हमले की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां अपराधियों ने सोमवार देर शाम घर में घुसकर दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास रह रहे बिहारी मजदूरों ने इलाज के लिए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों पर हमला कर भाग रहे अपराधियों ने रास्ते में भी कुछ लोगों पर हमला किया। इस दौरान मृतक मजदूर की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धधोर गांव निवासी पवन कुमार के रूप में की गई। घायल की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई। 

बताया जा रहा है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव निवासी कामेश्वर यादव के दो बेटे पवन कुमार और नीरज कुमार तमिलनाडु के तिरुपुर में रहकर एक्सपोर्ट इंपोर्ट कंपनी में कपड़े बनाने का काम करता था। सोमवार को पवन बाजार से सब्जी लेकर अपने कमरे पर आया और खाना बना रहा था। उसी दौरान पांच से सात की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने हाथ में तलवार, फरसा और छुरा लेकर कमरे में घुस आए। हमलावरों ने पवन कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए नीरज कुमार भी घायल हो गया। घायल अवस्था में पवन कुमार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इधर, मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि पवन कुमार की शादी पांच साल पहले हुई थी। मृतक पवन यादव अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल जुट गई है। बिहारी मजदूर पर किए गए हमले से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें