फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो की मौत

Wed, 19 Oct 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भयानक रोड-रेज की घटना सामने आई है। वाराणसी के वरुणा पुल पर यह हादसा हआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

मरने वाले लोगों में चालक सुजीत और ऑपरेटर सोनू है और वह दोनों ही अहमदपुर सहरसा के रहने वाले थे। बता दें कि दोनों ही ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह से दबे हुए हैं। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर मकान की ढलाई के लिए जा रहा था, लेकिन वरुणा पुल पर पहुंच कर भयानक स्थिति के हालात बन गए।
विज्ञापन

road accident
दरअसल, जरूरत से ज्यादा ढलान होने की वजह से ड्राइवर ट्रैक्टर को संभाल नहीं पाया। इस बीच इंजन अनियन्त्रित हो गया और वह पलट गया।चालक और ऑपरेटर के सामने दर्दनाक मौत के हालात बन गए थे, क्योंकि वह दोनों इंजन में फंस गए थे और पीछे ट्राली का हिस्सा उनके ऊपर चढ़ गया। बताते चलें की घटना सुबह सात बजे की है।

घटना के बाद इलाके में जाम लग गया है और मौके पर पहुंची पुलिस हालात पर काबू करने की कोशिश कर रही है। इस बीच क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटाया जा रहा है और लाशों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें