DU : डीयू के मुताबिक, विश्वविद्यालय की ओर से पहले और दूसरे चरण के बाद खाली सीटों को लेकर मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। इसके बाद छात्रों को अपने कॉलेज और कोर्स की वरीयता में बदलाव के लिए समय दिया जा रहा है।
DU : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए सोमवार आज कॉलेज व कोर्स की वरीयता में बदलाव करने का आखिरी अवसर है। इसके तहत मिड इंट्री छात्र और पुराने छात्रों को मौका दिया जाएगा। इच्छुक छात्र शाम चार बजकर 59 मिनट तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तीसरे चरण की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
डीयू के मुताबिक, विश्वविद्यालय की ओर से पहले और दूसरे चरण के बाद खाली सीटों को लेकर मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। इसके बाद छात्रों को अपने कॉलेज और कोर्स की वरीयता में बदलाव के लिए समय दिया जा रहा है। इच्छुक छात्र छह नवंबर से सात नवंबर तक इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। सोमवार को यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
इसके बाद सीएसएएस के पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया में शामिल न हो पाने वाले छात्रों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि डीयू की 70 हजार सीटों में से 61 हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं। शुक्रवार तक दूसरी सूची में 15550 दाखिले किए गए थे, जिसमें 3806 सीटों पर नए छात्रों को दाखिला दिया गया था।
विज्ञापन
15 तक दाखिले की फीस जमा कर सकते हैं
डीयू के मुताबिक, उक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 नवंबर को सीएसएएस की तीसरी सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 11 नवंबर से 13 नवंबर तक छात्रों को दाखिले स्वीकार करने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान 11 से 14 नवंबर तक कॉलेजों को आवेदनों का सत्यापन करने के साथ दाखिले को स्वीकार करने का मौका दिया जाएगा। छात्र 15 नवंबर तक दाखिले की फीस जमा कर सकते हैं।