फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के लोगों की जान नहीं, अपनी कुर्सी बचा रहे कांग्रेस नेता: हरपाल सिंह चीमा

Mon, 17 May 2021 06:39 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर अभी तक उन सभी कांग्रेसी नेताओं को बचाते रहे हैं जो भ्रष्टाचार सहित अनेक आपराधिक मामलों में लिप्त पाए गये हैं। आज भी इन नेताओं को जनता की बजाय अपनी कुर्सी की चिंता अधिक सता रही है...  
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि जिस समय पंजाब के लोगों की कोरोना से जान जा रही है, लोग इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य कांग्रेस नेता अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। आप नेता ने कहा कि कैप्टन सरकार को सबसे पहले पंजाब के जनता के हितों की चिंता करनी चाहिए, लेकिन विपक्ष के बार-बार आगाह करने के बाद भी वह ऐसा करने में नाकाम रही है।

विज्ञापन


पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर अभी तक उन सभी कांग्रेसी नेताओं को बचाते रहे हैं जो भ्रष्टाचार सहित अनेक आपराधिक मामलों में लिप्त पाए गये हैं। आज भी इन नेताओं को जनता की बजाय अपनी कुर्सी की चिंता अधिक सता रही है।   

चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार की असफलता के कारण हजारों लोग मौत के मुंह में चले गए हैं, लेकिन लोगों को बचाने की बजाय अब वे अपने ही लोगों से लड़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक एक दूसरे को देखने-दिखाने की धमकी दे रहे हैं,  जबकि कोरोना के कारण तड़प रहे पंजाब को लोगों की जान बचाने की तरफ कैप्टन सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें