फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबल पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

Thu, 15 Jun 2017 09:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: विजय कुमार
विज्ञापन
आतंकियों ने की हत्या - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
लश्कर और हिजबुल के पुलिस को निशाना बनाए जाने की धमकी देने के एक दिन बाद ही आतंकियों ने वीरवार शाम दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में हमला कर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के बुगंग गांव में पुलिसकर्मी अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आतंकियों ने वहां पहुंचकर पुलिस कर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियां लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया।

इसके बाद आतंकी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिसकर्मी की शिनाख्त शब्बीर अहमद के रूप में हुई है। वह इन दिनों छुट्टी पर था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लश्कर आतंकियों ने दी थी धमकी

आतंकियों ने की हत्या - फोटो : demo
ज्ञात हो कि बुधवार को लश्कर के स्थानीय कमांडर बशीर लश्कर ने वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों को धमकी दी थी। उन्हें पुलिस की वर्दी छोड़कर आतंकवाद का रास्ता अपनाने को कहा था। साथ ही चेताया था कि अब पुलिस के जवानों तथा अफसरों को निशाना बनाया जाएगा।

आतंक के रास्ते को अपनाने वालों को पैसे देने और मुजाहिदों और हुर्रियत पसंद लोगों का साथ देने को कहा था। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने भी मंगलवार को किए गए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए इसे हिज्ब कमांडर सब्जार की मौत का बदला बताया था। भविष्य में और हमले करने की धमकी के साथ ही खासतौर पर पुलिस को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें