फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर आतंकी हमले में 3 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी ढेर

Thu, 27 Apr 2017 09:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सैन्य कैंप पर फिदायीन हमले में एक कैप्टन समेत तीन जवान शहीद हो गए। पांच अन्य जवान घायल हुए हैं, जिनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो पाकिस्तानी आतंकियों को भी मार गिराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तड़के साढ़े चार बजे हथियारों से लैस आतंकियों ने पंगजाम इलाके में स्थित आर्टिलरी हेडक्वार्टर 155 फील्ड रेजीमेंट सैन्य कैंप पर हमला बोल दिया। पहले तो उन्होेंने ग्रेनेड दागे और फिर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले की सूचना मिलते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से जबर्दस्त फायरिंग होती रही।

इस आतंकी हमले में कैप्टन समेत तीन जवान शहीद हो गए। जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मार गिराए गए। शहीद कैप्टन आयुष यादव निवासी-डिफेंस कालोनी, जालमऊ-कानपुर के रहने वाले थे। दो अन्य सूबेदार भूप सिंह गुज्जर (खेरला, दौसा राजस्थान) और नायक भूटा वेंकटा रमन्ना (अरिवानिपल्लम, आंध्र प्रदेश) भी शहीद हुए हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस जगह हमला हुआ है, वह सेना का आर्टिलरी बेस है। यह एलओसी के बिल्कुल करीब है। 
विज्ञापन


पंजगाम कैंप के सीओ सौरभ जोशी ने बताया कि हमला सुबह साढ़े चार बजे हुआ। 35-40 मिनट तक चली मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकी ढेर किए गए। मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 रायफल, ग्रेनेड, मैग्जीन तथा मैप बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही खाने-पीने की सामग्री भी मिली है, जिस पर पाकिस्तान की मुहर है।

इससे माना जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तानी हैं। उन्होंने बताया कि हथियारों की बरामदगी से ऐसा लगता है कि हमले में एक अन्य आतंकी भी शामिल रहा है जो मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। इसके लिए आसपास के जंगलों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे इलाके में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। 
विज्ञापन

आतंकियों के मारे जाने पर विरोध प्रदर्शन, एक नागरिक की मौत

श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल - फोटो : File Photo
कुपवाड़ा में मुठभेड़ में आतंकियों के मार गिराए जाने की सूचना मिलते ही पूरे जिले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। पंजगाम में विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति बेकाबू होते देख पहले तो आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी स्थिति काबू में न होने पर फायरिंग की गई।

इसमें गांव के मोहम्मद यूसुफ की मौत हो गई। एसएसपी कुपवाड़ा शमशेर हुसैन ने बताया कि आतंकियों के शव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों ने फायरिंग की। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई। बताया कि फायरिंग मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें