फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गठबंधन पर तेजस्वी का तंज- नीतीश और पासवान को मिला पीएम मोदी से नोटबंदी पर सवाल पूछने का फायदा

Sun, 23 Dec 2018 04:33 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
विज्ञापन
बिहार में भाजपा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की सीटों पर सहमति बन गई है। इसके बाद आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस गठबंधन पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोजपा और जदयू को दो साल बाद प्रदानमंत्री मोदी से नोटबंदी पर सवाल पूछने का फायदा मिला है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनादेश चोरी के बाद भी बिहार में भाजपा इतनी मजबूत हुई कि 22 वर्तमान सांसद होने के बावजूद 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी और 2 सांसदों वाले नीतीश जी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब समझ जाइए कि एनडीए के कितने पतले हालात हैं।  

बता दें कि भारतीय जनता जनता (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह, जनता दल यूनाइटेड (जयदू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष रामविलास पासवान ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे का एलान किया। इसके साथ ही तीनों नेताओं ने बिहार में एनडीए की सफलता का दावा किया। 
विज्ञापन


अमित शाह ने बताया कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17 पर भाजपा, 17 पर जदयू और छह पर लोजपा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही अमित शाह ने रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजने की भी घोषणा की। पार्टियों को मिलने वाली सीटों के चयन पर शाह ने कहा कि इस मुद्दे पर तीनों दलों के नेता एक बार फिर साथ बैठकर चर्चा करेंगे। 
 
वहीं दूसरी ओर आज बिहार में मल्लाह के पुत्र मुकेश साहनी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन में शामिल हुए हैं। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका महागठबंधन में स्वागत है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि महागठबंधन में शामिल होने से वह मजबूत होंगे। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें