फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में अपराधी बेलगाम, 72 घंटे में दूसरे व्यापारी को मारी गोली

Sat, 22 Dec 2018 11:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बिहार में अपराधी कितने बेखौफ घूम रहे हैं इसके उदाहरण मिलते रहते हैं। राज्य में सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार के तमाम दावों को अपराधी अंगूठा दिखा रहे हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि केवल 72 घंटों में यह तीसरी घटना है। आज राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर दरभंगा के रानीपुर में देखने को मिला। जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी केपी शाही को गोली मार थी। उनकी मौके पर मौत हो गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के एनएच-57 पर रानीपुर के पास सड़क निर्माण कंपनी के बड़े ठेकेदार और एसके कंस्ट्रक्शन के मालिक केपी शाही जब दफ्तर जा रहे थे तब उन्हें अपराधियों ने चार गोलियां मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। केपी शाही को डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शाही एनएएचआई के लिए काम करते थे।

इस घटना के कुछ ही घंटों बाद गया में पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा अधिकारी की बदाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक का नाम पिंटू सिंह है। उन्हें शुक्रवार शाम को बदमाशों से अगवा किया था और आज उन्हें गोली मार दी। वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकरता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी राज्य की कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी के टैंकरों का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


इससे पहले 20 दिसंबर को एक बाइक सवार अपराधी ने 37 साल की उद्योगपति गुंजन खेमका को गोली मार दी थी। घटना वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में घटी थी। व्यवसायी पटना से हाजीपुर की तरफ जा रहा था जहां महात्मा गांधी सेतु पर अपराधियों ने उसे खुलेआम गोली मार दी गई थी।

इस घटना में व्यवसायी की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं उनका ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। जिस जगह पर यह घटना घटित हुई थी वहां से स्थानीय पुलिस स्टेशन केवल 100 मीटर की दूरी पर था। मृतक भाजपा की राज्य इकाई के उद्योग विंग के संयोजक थे। खेमका दोपहर 12.30 बजे कार से अपनी फैक्ट्री के गेट से बाहर आ रहे थे। तभी बाइक सवार एक बदमाश हेल्मेट पहनकर उनके पास आया और उन्हें तीन गोलियां मार दीं।

इस मामले पर तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट के जरिए नीतीश सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा, 'पटना और मुजफ्फरपुर में कारोबारियों की हत्या के बाद आज फिर दरभंगा, गया, बेगुसराय और गोपालगंज में व्यवसायियों की गोली मारकर निर्मम हत्या। नीतीश जी, आपके पास सीट शेयरिंग के अलावा कुछ काम बचा है कि नहीं? अब क्या कहे, किससे कहे, कैसे कहे? पूरी सरकार निर्लज्ज हो चुकी है।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें