फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांडः सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, गुरुग्राम पहुंची जांच टीम

Sat, 23 Sep 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
रायन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या मामले की जांच पुलिस से अपने हाथ में लेने के लिए सीबीआई को अधिसूचना मिल गई है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले प्रद्युम्न के पिता के वकील ने कहा था कि यदि सीबीआई की जांच शनिवार तक शुरू नहीं हुई, तो बरुण ठाकुर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।  CBI team arrived at  #Gurugram police commissioner's office. CBI has registered a case in murder of #Pradyuman at Ryan Intl School. pic.twitter.com/uqJesHqzWR — ANI (@ANI) September 22, 2017

जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार से सीबीआई को अधिसूचना मिल गई है और किसी भी क्षण मामला दर्ज हो सकता है। गुड़गांव स्थित रायन स्कूल के शौचालय में 8 सितंबर को सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


इस मामले में स्कूल के ही एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच प्रद्युम्न के पिता ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में देश के शीर्ष नेताओं से अपील की कि इस संवेदनशील मामले की सीबीआई जांच में तेजी लाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें