फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय प्रकरण पर लालू का तंज, मोदी जी को समझ आ गई मेरी बात

Mon, 08 Aug 2016 04:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी पर एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कड़े बयान दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके विरोधी उनके बयान को अपनी जीत और उनकी हार बता रहे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रविवार को भी उन पर तीखे तंज कसे है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह सत्य की विजय और पाखंड की पराजय है। उन्होंने कहा कि लगता है कि मेरे द्वारा दो दिनों पहले कही गई बात मोदी जी को अच्छे से समझ आ गई है। वो समझ गए हैं कि गाय दूध देती है, वोट नहीं। और समझ भी क्यों न आए, गोमाता इनकी सरकार बनवाना तो दूर, बनी बनाई सरकारों को हिला रही है। ये हमारी जीत और उनकी हार है।

लालू यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा है कि जो हाल इन तथाकथित स्वयं घोषित राष्ट्रवादी रक्षकों ने गो माता का किया है, वही गंगा-मैया का भी करेंगे। कहां है आरएसएस? लालू ने इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री मोदी से अपने एक पोस्ट में कहा था कि आप प्रधानमंत्री हैं और आप ही ऐसे लोगों के डोजियर तैयार करवाइए।
विज्ञापन


मालूम हो कि मोदी ने राज्य सरकारों से गोरक्षकों का डोजियर तैयार करने की अपील करते हुए कहा कि इनमें से 70 फीसदी ऐसे निकलेंगे, जिनकी गतिविधियों को समाज स्वीकार नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें