कांग्रेस ने निर्भया कांड में चुप्पी किस कारण साधी थी इसका जवाब जनता को चाहिए, जबकि वे भी इस कार्य को कर सकते थे। हमने 12 साल तक की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के अपराध की सजा फांसी तय कर दी जिससे हमारी बच्चियां सुरक्षित रह सकें। कांग्रेस महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं थी इसी वजह से देश की जनता ने इन्हे सत्ता से उखाड़ फेंका और वापसी की कोई उम्मीद भी नहीं।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जिले में जसवंतपुरा, बागरा व बिशनगढ़ में जनसभाएं की। इस दौरान कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया और कई योजना के शिलान्यास किए। जसवंतपुरा में जनसभा से पहले सुंधामाता मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम तय था जो खराब मौसम की वजह से नहीं हो सका।