राजस्थान के 9171 पंचायतों में चुनाव का एलान हो गया है। तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 17 जनवरी को मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए 22 और तीसरे चरण के लिए 29 जनवरी को मतदान होगा।
चुनाव समाप्त होने की तिथि को ही मतगणना होगी, यानि कि 17, 22 और 29 जनवरी को ही मतगणना होगी। यह जानकारी गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने दी।
इस चुनाव में अलग अलग पदों के लिए अधिकतम खर्च सीमा तय की गई है। जिसमें पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार रुपए और सरपंच के लिए 50 हजार और जिला परिषद सदस्य के लिए डेढ़ लाख रुपए तक की राशि राज्य निर्वाचन आयोग ने तय की है।