फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुदुचेरी: स्वास्थ्य निदेशक श्रीरामुलु का एलान, पीएम मोदी के संदेश के बाद अगले महीने से शुरू करेंगे बूस्टर खुराक

Wed, 29 Dec 2021 07:11 AM IST
ओम. प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुदुचेरी में अगले महीने से एहतियात के तौर पर लोगों को बूस्टर खुराक दी जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु  ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के बाद लिया गया है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुदुचेरी के स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने कहा है कि वह राज्य में अगले महीने से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए एहतियात के दौरान बूस्टर खुराक शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने का यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा हम 15 से 18 साल तक के स्कूली बच्चों को वहां जाकर बूस्टर खुराक देंगे। इसके अलावा जो बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं उन्हें चिन्हित कर घर में खुराक दी जाएगी। 

विज्ञापन



नए साल के जश्न मनाने में इन लोगों दी जाएगी छूट
स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीलामुलु के मुताबिक, 31 दिसंबर के नए साल का जश्न मनाने के लिेए सभी होटल, मॉल्स और सिनेमाघरों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने की अनुमति दें जो कोरोना की दोनों खुराक ले चुके हैं। स्वास्थ्य निदेशक के अनुसार, कोरोना के पहले टीकाकरण के तहत 8.24 लाख लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि, 5.40 लाख लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। 

पुदुचेरी में 1.29 लाख करोना संक्रमित मामले
पुदुचेरी में कोरोना संक्रमित लोगों की बात की जाए तो वहां एक लाख ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। इस दौरान राज्य में 1880 लोगों की मौत कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते हुई। राज्य में कोरोना समेत ओमिक्रॉन का प्रसार न हो जाए इसलिए सरकार पहले से ही रोकथाम करने की रणनीति बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें