संक्रमित कॉलोनी, मोहल्लों में कर सकते हैं लॉकडाउन
जबलपुर जिले की समीक्षा में पाया गया कि पिछले एक सप्ताह में वहां संक्रमण बढ़े हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिला आपदा प्रबंधन समूह के निर्णय अनुसार जिन कॉलोनी, मोहल्लों में अधिक प्रकरण आ रहे है, वहां लॉकडाउन किया जा सकता है।
बैतूल में किल कोरोना अभियान में कोई पॉजिटिव नहीं
बैतूल जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहां किल कोरोना अभियान के अंतर्गत 1051 व्यक्तियों के कोरोना टैस्ट किए गए जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला। वहां अभी 48 एक्टिव मरीज हैं तथा 70 स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। मृत्यु दर शून्य है। मुख्यमंत्री चौहान ने सजग रहकर कार्य करने के निर्देश दिए जिससे संक्रमण फैले नहीं।
संभागायुक्तों से की समीक्षा
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। सभी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठकों में यह सुझाव आया है कि आगामी त्यौहार सार्वजनिक रूप से मनाए जाने से संक्रमण फैलने का खतरा है, अत: त्यौहार घर पर ही मनाए जाएं।