फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं था पैसा, 60 किमी तक ठेले पर ले गया पत्नी का शव

Mon, 07 Nov 2016 04:12 AM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
विज्ञापन
- फोटो : v6 news
विज्ञापन
किराये पर वाहन लेने में असमर्थ एक भिखारी के पत्नी का शव गांव ले जाने के लिए 60 किमी तक ठेले की सवारी करने का मामला सामने आया है। वैसे भिखारी रास्ता भटक गया और वह अपने पैतृक मेडक जिला पहुंचने की बजाय विकाराबाद शहर पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कविता और रामुलु दोनों कुष्ठ रोग के मरीज थे। वे हैदराबाद के हैंगर हौज में भीख मांगकर गुजर बसर करते थे। करीब 45 वर्षीय कविता की चार नवंबर की रात लिंगामपल्ली रेलवे स्टेशन के पास मौत हो गई। रामुलु अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार अपने गांव मेडक जिले के मनूर में करना चाहता था। इसके लिए वह शव अपने गांव ले जाना चाहता था। स्थानीय वाहन चालकों ने उससे पांच हजार रुपये मांगे। 

किराये पर वाहन लेने में असमर्थ रामुलु ने कविता का शव ठेले पर लादकर अपने गांव की ओर बढ़ गया। लेकिन रास्ता भटक कर वह शनिवार दोपहर में विकाराबाद पहुंच गया। विकाराबाद शहर के सर्किल इंस्पेक्टर जी रवि ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ठेले पर शव ले जाने के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद एक एंबुलेंस कर रामुलु की पत्नी का शव उसके गांव भेजा गया। इस बीच स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा कर रामुलु की मदद भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें