बिहार के मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने कहा कि दरभंगा में भूमि विवाद के कारण एक हत्या हुई थी, इस पर कहा गया कि यह हत्या
नरेंद्र मोदी चौक बनाने के बाद हुई। जबकि यह हत्या भूमि विवाद को लेकर हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद डीजीपी से पूछा है। उन्होंने कहा कि हम सांप्रदायिकता से कभी समझौता नहीं करेंगे।
सीएम ने कहा कि शुशील मोदी ने इस बारे में ट्वीट किया था और मुझे इसकी जानकारी दी साथ ही पुलिस को भी इस बारे में बताया था। लोकिन लोगों ने इसे सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की है। बता दें कि भाजपा नेता और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार के दरभंगा जिले मे हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को मोदी चौक बनवाने के नाम पर हुई हत्या के आरोप को खारिज कर दिया था।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या कर गी गई थी। मोदी ने इस मामले पर कहा कि हत्या के पीछे वजह जमीन विवाद है। उसका मोदी चौक बनवाए जाने से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा था कि चौराहे पर लगा बोर्ड काफी पुराना है। हत्या का बोर्ड से कोई लेना-देना नहीं है।
उप-मुख्यमंत्री के अलावा दरभंगा के एसएसपी सत्य वीर सिंह का भी कहना है कि यह जमीन विवाद का पुराना मामला था और इसका नरेंद्र मोदी चौक नाम रखने से कोई संबध नहीं है। उन्होंने अपनी निजी जमीन का नाम मोदी चौक रखा था।
एसएसपी ने यह भी कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता के बेटों को लाठियों से पीटा गया। उन्होंने दावा किया कि गांव में अब कोई तनाव नहीं है। गुरुवार देर रात दरभंगा में नरेंद्र मोदी के नाम पर एक चौराहे का नाम रखने की वजह से कुछ लोगों ने भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता के पिता की गला काटकर हत्या कर दी थी।
भाजपा कार्यकर्ता कमलेश यादव के घर 40-50 लोग तलवार लेकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके पिता का सिर काट दिया गया जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घालय हो गए थे।