फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार बेचने वाले से किया वादा भूले राहुल गांधी, अब भाजपा ने किया उससे वादा

Tue, 18 Sep 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल किशोर नाम का वो लड़का जिससे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच साल पहले एक वादा किया था। अखबार बेचकर अपनी जीविका चलाने वाले कौशल को उन्होंने पढ़ाई के लिए मदद करने को कहा था लेकिन वह अपना वादा भूल गए। अब भाजपा ने उसका हाथ थामा लिया है और उसे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हर तरह की मदद प्रदान करने को कहा है। कौशल का कहना है कि उसने राहुल गांधी से भोपाल रैली के दौरान भी मिलने की कोशिश की लेकिन उसे उनसे नहीं मिलने दिया गया।

विज्ञापन


उसने कहा, 'आज कई मीडिया वालों ने मुझसे बात करने के लिए संपर्क किया। हालांकि ऐसा कोई नहीं है जिसने कहा हो कि वह वो वादा पूरा करेंगे जो मुझसे पांच साल पहले किया गया था। मैंने रोशनपुरा में राहुल गांधी से मिलने की कोशिश भी की, लेकिन मुझे अनुमति नहीं मिली।' बता दें कि भाजपा ने चुनावों से पहले इस अवसर को नहीं खोया और कौशल को अपने हेडक्वार्टर में बुलाया।

कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि 'सारा ड्रामा अब सामने आ चुका है। कांग्रेस ने कौशल की पढ़ाई के लिए मदद करने को कहा था लेकिन हकीकत अब सामने आ चुकी है। कौशल और उसका परिवार आज भी दरिद्रता का जीवन जी रहा है। राहुल गांधी ने भोपाल आने पर भी उससे मिलने की कोशिश नहीं की। जब कांग्रेस एक बच्चे से किया वादा पूरा नहीं कर सकती तो लाखों बच्चों से किया वादा कैसे पूरा करेगी।'
विज्ञापन


राज्य मंत्री दीपक जोशी का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार कौशल तक पहुंचेगी। उसे वादा किया गया था कि उसे 1000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। वहीं कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा, 'कौशल का दो बार स्कूल में दाखिला कराया गया लेकिन वह कक्षा में नहीं पहुंचा। हम उसकी शिक्षा के लिए जो कुछ कर सकते थे हमने वो किया।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि मई 2013 में कौशल ने राहुल गांधी को मुफ्त में अखबार दिया था क्योंकि उनके पास कौशल को देने के लिए हजार रुपये के खुले पैसे नहीं थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें