फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों पर नए संदेश: 'हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा, टीका लगवा ले, कोरोना हार जाएगा'

Thu, 03 Jun 2021 09:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ट्रकों की बॉडी पर लिखे जाने वाले संदेश हमेशा रोचक होते हैं। चूंकि अभी देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो ऐसे में उससे जुड़े संदेश न लिखे जाएं, यह कैसे हो सकता है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे, लापरवाही करोगे तो हरिद्वार में मिलेंगे', 'देखो मगर प्यार से, कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से', 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला, अच्छा होता है, वैक्सीन लगवाने वाला'

विज्ञापन


ऐसे तमाम नए संदेश ट्रकों की बॉडी पर पीछे व दाएं-बाएं हिस्से में लिखे जा रहे हैं। महामारी से पहले 'बुरी नजर वाले, तेरा मुंह काला' यह स्लोगन ट्रकों पर सबसे ज्यादा लिखा जाता था। अब आपको जल्द ही राजमार्गों से गुजरने वाले ट्रकों पर नए व कोरोना से बचाव के संदेश पढ़ने को मिलेंगे। कोरोना महामारी से बचने और टीकाकरण करवाने के लिए लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने यह पहल की है। वह इस तरह के संदेश ट्रकों और अन्य वाहनों के पीछे लिखवा रहा है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत भारत के निकाय राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) के सहयोग से भोपाल की सर्च एंड रिसर्च डेवलपेंट सोसायटी लोगों में जागरूकता लाने के लिए ट्रकों के पीछे कोरोना शायरी और संदेश लिखने का यह अनूठा अभियान चला रही है।
विज्ञापन


सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिक जैन ने बताया कि जिला प्रशासन भोपाल के सहयोग से बृहस्पतिवार को भोपाल के भोजपुर बायपास मार्ग पर 50 से अधिक ट्रक, टेंपो, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों पर कोरोना जागरूकता संदेश और शेर लिखे गए। साथ ही स्टीकर, पोस्टर और बैनर लगाए गए। वाहनों के चालकों ने खुशी-खुशी कोरोना शायरियां अपने वाहनों पर लिखवाईं।
विज्ञापन


वाहनों के पीछे लिखे ये दिलचस्प संदेश इन वाहनों के देश में विभिन्न स्थानों पर जाने पर लोगों की नजरों में आएंगे। 

कुछ रोचक संदेश ऐसे भी-
'मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना, जिंदगी भर साथ दूंगी, वैक्सीन जरूर लगवाना'
'हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा, टीका लगवा ले, कोरोना हार जाएगा'
'चलती है गाड़ी, उड़ती है धूल, वैक्सीन लगवा लो वरना होगी बड़ी भूल'
यदि करते रहना है सौंदर्य दर्शन रोज-रोज तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनों डोज'
'टीका नहीं लगवाने से यमराज बहुत खुश होता है, मालिक तो महान है, चमचों से परेशान है, कोरोना से बचने का, टीका ही समाधान है'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें