भारत दौरे पर आए इजरायली
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच विभिन्न मौकों पर गजब की कैमेस्ट्री दिखी। दोनों नेताओं ने अपने अनोखे अंदाज में एक दूसरी की जम कर तारीफ की। नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट कर भारत की मेहमानवाजी की तारीफ की तो संयुक्त संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने हिब्रू से अपने भाषण की शुरुआत और अंत कर अलग शमां बांधा।
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को करिश्माई-क्रांतिकारी नेता और रॉक स्टार बताया तो पीएम मोदी ने नेतन्याहू को शानदार दोस्त बताया। दोनों देशों ने आतंकवाद को साझा दुश्मन करार देते हुए इसके खिलाफ मिल कर मोर्चा संभालने का भी संकल्प व्यक्त किया।
पढ़ें- इजराइली PM के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा जांच, चप्पे-चप्पे पर रहेगा इतना फोर्स
भारत पहुंचने के दूसरे दिन नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट किया मेरे दोस्त श्रीमान नरेंद्र मोदी जी, मैं आपसे दोबारा मिल कर काफी प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं। इसके बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में नेतन्याहू ने पीएम मोदी को क्रांतिकारी और करिश्माई नेता करार दिया।