महाराष्ट्र के लातूर में एमआईएम नेता असद्दुदीन ओवैसी द्वारा दिए गए भाषण, 'गर्दन पर छुरी रखोगे तब भी भारत माता की जय नहीं बोलूंगा' का भाजपा नेता और अल्पसंख्यक मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है। बुधवार को नजमा ने कहा मेरी गर्दन पर छुरी रख दोगे तब भी मेरे मुंह से निकलेगा भारत माता की जय।
संसद की वरिष्ठ सदस्य और लंबे समय तक राज्यसभा की उपसभापति रही नजमा हेपतुल्ला ने ओवैसी की उनके भाषण के लिए आलोचना भी की। कहा ओवैसी को इस तरह का बयान देने से पहले एक बार सोचना चाहिए।
इससे पहले राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य और प्रसिद्ध गीतकार भी ओवैसी की आलोचना करते हुए कह चुके हैं कि उन्हें भी भारत माता की जय बोलने में कोई परहेज नहीं है। राज्यसभा में दिए अपने भाषण में जावेद अख्तर ने भारत माता की जय का नारा भी लगाया।