फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : कानपुर से अलीगढ़ तक सड़कें हाेंगी फाेर लेन

Sun, 28 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर से अलीगढ़ तक जीटी रोड को फोर लेन करने की प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की अलीगढ़ इकाई ने चौड़ीकरण के लिए परिवहन मंत्रालय से टेंडर जारी करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही पहले और दूसरे चरण में अलीगढ़ से एटा तक चौड़ीकरण काम शुरू करा दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने चौड़ीकरण के लिए 120 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है।
पहले दो चरणों में अलीगढ़ से एटा तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए सर्वे जारी है। योजना के पांचवें चरण में कन्नौज से आईआईटी, कानपुर तक चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कानपुर जिला प्रशासन कन्नौज तक जमीन जुटाने के लिए जरूरी कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक चौड़ीकरण के लिए जरूरी सभी प्रक्रियाएं तेजी से जारी हैं। एलाइनमेंट और बजट आवंटित होने के बाद पहले और दूसरे चरण के लिए टेंडर जारी करने की अनुमति मांगी गई है। अनुमित मिलने के बाद करीब दो माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें