फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: एक्शन में शिवराज सरकार, नेमा के घर पर हमला मामले में अब तक 10 गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2020 07:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
Shivraj Singh chouhan
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के इंदौर स्थित निवास पर सोमवार शाम अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। गोपीकृष्ण नेमा के आवास पर करीब 15 बाइकों पर आए 30 हथियारबंद बदमाश घुस आए थे। उन्होंने तोड़फोड़ भी की। इस दौरान उन्हीं में से कुछ बदमाशों ने घटना का वीडियो भी बनाया। जब भीड़ बढ़ने लगी तो वे भाग गए।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और ताजा जानकारी मिलने तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी वर्मा के जूनी इंदौर वाले घर से कई लोगों को उठाया गया है।

शिवराज ने गोपीकृष्ण नेमा से की बात
गोपीकृष्ण नेमा के निवास पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, संगठन मंत्री सुहास भगत सहित कई नेताओं ने श्री नेमा से चर्चा की और आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
गोपीकृष्ण नेमा ने सुनाई आपबीती
गोपी नेमा ने बताया कि शाम को उनके घर दीपावली की शुभकामनाएं देने कुछ मेहमान आए थे। वे अंदर बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान हंगामे की आवाज सुन वे कमरे से बाहर आए, तो देखा कुछ बदमाश तलवार, डंडे और रॉड से परिसर में तोड़फोड़ कर रहे थे। बदमाशों ने तलवार से कार के कांच फोड़ दिए और वहां रखे गमलों व अन्य सामानों में तोड़फोड़ कर दी। हंगामा देख लोगों की भीड़ जुटने लगी, तो बदमाश भाग गए। नेमा ने बताया कि वे बदमाशों को नहीं जानते। सूचना मिली है कि उनके घर खजराना का कोई व्यक्ति मिलने आया था, उसी की तलाश में बदमाश आए थे।

सूचना मिलने पर छत्रीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया कि नेमा के घर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के हमले करने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। मल्लाहरगंज क्षेत्र में हुई इस घटना की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।
 
ठाकुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए 
संस्कृति, पर्यटन एक अध्यात्म मंत्री ऊषा ठाकुर ने पूर्व नगरअध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के घर हुए हमले पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है। ठाकुर ने डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा से चर्चा कर जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कुछ देर बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी पहुंचे। भाजपा ने इस घटना को लेकर विरोध दर्ज करवाया है। एसपी महेश जैन का कहना है कि बदमाशों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

कांग्रेसी नेताओं ने भी हमले की निंदा की
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने भी इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के घर हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो। 

कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने राज्य में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा के घर हुआ हमला गुंडागर्दी की पराकाष्ठा। मुख्यमंत्री के सपनों के शहर इंदौर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद? सत्ताधारी दल के पूर्व शहर अध्यक्ष का घर भी असुरक्षित? तत्काल आरोपियों की पहचान कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें