फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः राहतगढ़ वाटरफॉल में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Tue, 17 Nov 2020 05:25 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ वाटरफॉल में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई है,  जबकि एक बच्ची को बचा लिया गया है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि नजीर नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आया था। सभी प्रतिबंधित क्षेत्र में खाना पकाने चले गए और सभी छह लोग पानी में डूब गए।

विज्ञापन

अचानक गहराई में जाने से डूबे सभी
अधिकारी के अनुसार सागर शहर के इतवारी टोरी पर रहने वाले नजीर खान अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने राहतगढ़ के वॉटरफॉल गए थे। नाजिर और उनके बच्चे पानी में नहा रहे थे। लेकिन इस दौरान वे सभी अचानक से गहराई में चले गए और संतुलन बिगड़ गया, फिर सभी एक-एक कर डूबते चले गए।

घटना में नाजिर, नसीम, हीना, रुबी और राजखान की पानी में डूबने से मौत हो गयी। जबकि नाजिर की बच्ची नाजिया को लोगों ने पानी से बाहर निकाल लिया. फिलहाल उसका का इलाज जारी है।
विज्ञापन


बच्चों को डूबती देख मां हुई बेहोश
बाहर बैठी नजीर की पत्नी ने जब अपने बच्चों को अपनी आखों से सामने डूबते देखा तो वे बेहोश हो गई। आस-पास मौजूद लोगों में भी चीख-पुकार मच गई। लेकिन कोई किसी की मदद नहीं कर सका और चंद मिनटों में पांच गहरे पानी में डूब गए। हालांकि एक बच्ची को  बचा लिया गया।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें