फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा से नाराज होकर दिग्विजय सिंह का समर्थन करने वाले कंप्यूटर बाबा पर एफआईआर

Thu, 16 May 2019 12:32 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में पूजा-अर्चना करने और साधु-संतों के साथ धूनी रमाने वाले कंप्यूटर बाबा पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट पर छठे चरण में 12 मई को मतदान हुआ था। यहां से भारतीय जनता पार्टी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हैं। राम मंदिर मामले पर भाजपा से नाराज भोपाल के साधु-संतों ने मतदान के पहले दिग्विजय सिंह को अपना समर्थन दिया था। कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में भोपाल में तीन दिनों के हठ योग शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान दिग्विजय सिंह भी अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा-पाठ करते नजर आए थे। 

इसके अलावा कंप्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों के साथ एक विशाल रैली भी निकाली थी, जिसके बाद भोपाल जिला अधिकारी ने उनके तीन दिवसीय शिविर की जांच के आदेश दिए थे। जिला अधिकारी ने कहा था कि शिविर के आयोजन को लेकर ली गई अनुमति और उसमें दिग्विजय सिंह की भूमिका की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें