हिरण का शिकार करने के दौरान अवैध हथियार का इस्तेमाल करने के आरोप में फंसे सलमान खान को 10 मार्च को जोधपुर की अदालत ने तलब किया है। करीब 17 साल से चल रहे इस मामले में इस
दिन सलमान के बयान लिए जाएंगे। सलमान के बयान के बाद इस मामले को लेकर अंतिम बहस होगी। मामले में जल्दी फैसला आने की उम्मीद है।
1998 में जोधपुर में ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरण का शिकार करने का आरोप है। इस दौरान उनके पास से एक पिस्टल व राइफल बरामद की गई
थी, जिनकी लाइसेंस अवधि खत्म हो चुकी थी। इसके बाद सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग से मुकदमा दर्ज किया गया था।