फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखण्ड सरकार का बड़ा एलान, गरीब विधवाओं को मिलेगा मुफ्त आवास

Sun, 04 Dec 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास
विज्ञापन
झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवर को दुमका में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का एलान करते हुए कहा कि राज्य की गरीब विधवाओं को, जिनके पास घर नहीं है, सरकार उन्हें घर बनवा कर देगी। साथ ही इन महिलाओं के लिए पेशन का भी प्रबंध किया जाएगा। मुख्यमंकत्री ने यह एलान दुमका के इंडोर स्टेडियम में एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसके साथ सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारें में बताते हुए कहा, 'सरकार ने देवघर में  सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दे दी है। इसी  बजट में इसे शामिल करेंगे। सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय शहर से दूर है, इस कारण छात्र-छात्राओं को बस की सुविधा मिलेगी।'

उन्होंने कहा, 'आनेवाले समय में  देवघर में एम्स खुलेगा, दुमका में मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई शुरू होगी। कई  अस्पताल खुल रहे हैं। ऐसे में एएनएम, नर्सिंग स्टाफ की डिमांड होगी। इसलिए  जहां नहीं है, सरकार वैसे सभी जिलों में बीएड व नर्सिंग कॉलेज खोलेगी।  बासुकिनाथ में भी बड़ा धर्मशाला बनवायेंगे '
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें