फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'घुसपैठियों के साथ कांग्रेस को भी बांग्लादेश भेज देना चाहिए', गुलाम अहमद मीर के बयान पर भड़के सरमा

Fri, 15 Nov 2024 04:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि 'गुलाम अहमद मीर का कहना है कि वे घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देंगे, वे तो घुसपैठियों को रोटी और माटी, दोनों दे रहे हैं क्योंकि ये कांग्रेस का वोटबैंक हैं।'
विज्ञापन
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर के घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देने पर विवाद हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। अब झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि घुसपैठियों के साथ ही कांग्रेस को भी बांग्लादेश निर्वासित कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


सरमा ने राहुल गांधी को घेरा
हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि 'गुलाम अहमद मीर का कहना है कि वे घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देंगे, वे तो घुसपैठियों को रोटी और माटी, दोनों दे रहे हैं क्योंकि ये कांग्रेस का वोटबैंक हैं। ये राहुल गांधी की भाषा है और वे (गुलाम अहमद मीर) बिना राहुल गांधी की मंजूरी के ऐसा बयान नहीं दे सकते। हमें चाहिए कि घुसपैठियों के साथ ही कांग्रेस को भी बांग्लादेश निर्वासित कर देना चाहिए।'



क्या कहा था गुलाम अहमद मीर ने
कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने हाल ही में बोकारो में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तंज कसा और कहा कि, 'भाजपा का नारा है- बंटोगे तो कटोगे, जबकि हमारा नारा है- लोगों को जोड़ना है। कांग्रेस और हमारे गठबंधन के नेता हमेशा लोगों को जोड़ने में विश्वास रखते हैं। सिलेंडर देने में ना हिंदू देखा जाएगा, ना मुसलमान और ना घुसपैठिया देखा जाएगा।'
विज्ञापन


झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने गुलाम अहमद मीर के बयान का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि 'गुलाम अहमद मीर ने साफ कहा है कि हम सभी को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। हम सभी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आदिवासी, गैर आदिवासी, दलित सभी को सिलेंडर देंगे। भाजपा की नजरों में मुस्लिम घुसपैठिए हैं, इसलिए मीर साहब की बात का मतलब है कि सभी मुस्लिमों को, जो देश के नागरिक हैं, उन्हें भी गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।'
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें