फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: दिल का दौरा पड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की हुई एंजियोप्लास्टी

Thu, 07 May 2020 08:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दरअसल दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार को सफल एंजियोप्लास्टी कर उन्हें एक स्टेंट लगाया गया।

विज्ञापन


रिम्स में कार्डियक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंशुल कुमार ने बताया कि दीपक प्रकाश को बृहस्पतिवार को रिम्स में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

डॉ. प्रशान्त और डॉ. प्रकाश ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की एंजियोप्लास्टी की। दीपक प्रकाश की दिल की धड़कन बहुत धीमी हो गई थी, जिसके कारण हुए उन्हें पेस मेकर लगाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक दीपक प्रकाश अब बिलकुल ठीक हैं। हालांकि, इस दौरान उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए उन्हें कम से कम दो दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा, जिसके बाद शनिवार या सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें