बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट की फिल्म 'बेगम जान' की टीम को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 50 लाख रुपये का चेक दिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 'बेगम जान' को झारखंड में टैक्स फ्री भी कर दिया जाएगा। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेत्री विद्या बालन हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को महेश भट्ट और विद्या बालन राज्य के सीएम रघुबर दास से मिले, जिसके बाद उन्होंने राज्य में फिल्म को ट्रैक्स फ्री करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।" अधिकारी ने कहा कि सीएम ने झारखंड के ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए विद्या को पेशकश की और विद्या ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भट्ट, विद्या और अन्य टीम के सदस्य यहां मौजूद थे।
अापको बता दें कि फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि विद्या का कोठा भारत पाक बंटवारे के बीच आ जाता है और कैसे विद्या उसे बचाने की लड़ाई लड़ती है। इस फिल्म मे विद्या का लुक गजब का है। फिल्म में विद्या के अलावा गौहर खान, नसीरुद्दीन शाह औऱ चंकी पांडे भी हैं।