फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति का मंत्रालय बदले जाने पर जेडीयू सांसद का आपत्तिजनक बयान

Thu, 07 Jul 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी का मंत्रालय बदले जाने के बाद शुरू हुआ चर्चाओं का दौर अब निजी टीका टिप्पणियों तक पहुंच गया है। जदयू सांसद अली अनवर ने तो इस मुद्दे को लेकर स्मृति पर विवादित बयान ही दे डाला। जब इसका विरोध शुरू हुआ तो वह सफाई देने पर उतर आए। वहीं दूसरे नेताओं ने भी सांसद के इस बयान पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के सांसद अली अनवर से जब स्मृति ईरानी का मंत्रालय बदले जाने के संबंध में सवाल किया तो उनका जवाब था 'अच्छा हुआ स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है, कम से कम तन ढकने को कपड़ा तो मिलेगा।'

उनका यह बयान सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया, हर किसी ने उनके इस गैरजिम्मेदाराना बयान की आलोचना की। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयानों से ही जदयू के अंदर की संस्कृति ‌निकलकर बाहर आती है। पार्टी को दूसरे के घर में झांकने के बजाय अपने घर पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अनवर के बयान पर हो रही तीखी प्रतिक्रिया

- फोटो : PTI
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर अनवर के बयान की आलोचना की। हालांकि उन्होंने नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा असभ्य, अशालीन व निंदनीय टिप्पणी। स्मृति से राजनीतिक असहमति में नैतिक मर्यादा भूलना ज्यादा अनैतिक।

आलोचनाओं से घिरने के बाद सांसद अली अनवर ने सफाई दी कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे किसी को बुरा लगे। माफी मांगने की जरूरत भी नहीं है। सफाई देते हुए कहा कि मैं तो सामान्य लोगों के शरीर की बात कर रहा था जिन्हें तन ढकने के‌ लिए कपड़ा मिल जाएगा। 

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। जिसमें 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया जबकि 5 की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद मंत्रालयों में भी फेरबदल किया गया जिसमें स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय का चार्ज दे दिया गया। स्मृति के मंत्रालय की इस अदलाबदली पर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं लोगों की टीका टिप्पणियों पर खुद स्‍मृति ने कहा कि 'लोगों का काम है कहना'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें