फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पानीपत' को लेकर राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश में मचा बवाल, प्रदर्शन रोकने की मांग

Fri, 13 Dec 2019 06:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Panipat - फोटो : social mumbai
विज्ञापन

आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' को लेकर बवाल जारी है। जाट समुदाय का आरोप है कि फिल्म में भरतपुर के तत्कालीन महाराजा सूरजमल के किरदार को गलत तरीके से पेश किया गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में फिल्म के शोज बंद कराए गए हैं। अब इसकी आग मध्यप्रदेश में फैल रही है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में भी फिल्म पानीपत को लेकर विरोध शुरू हो गया है। यहां जाट संगठनों ने आशुतोष गोवारिकर की पानीपत के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। राज्य के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भी इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे जाट समुदाय के साथ हैं।

अखिल भारतीय जाट महासभा की राज्य इकाई के अध्यक्ष विलास पटेल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री कमलनाथ से तत्काल प्रभाव से इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मामले को तूल पकड़ता देख अब मेकर्स विवादित सीन के बदलाव वा एडिटिंग (संपादन) के लिए राजी हो गए हैं। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर  ने राज्य सरकार को विवादित सीन हटाने पर अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन


शादी के सवाल पर भड़के अरबाज खान, बोले- मेरी शादी के बारे में मेरे पिता ने बताया या मां ने...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें