फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर डेयरी ने विधानसभा को दी चेतावनी, उधारी चुकाओ नहीं तो चाय-कॉफी कर देंगे बंद

Sun, 26 Aug 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 10 दिन बाद शुरू होने वाला है। जयपुर डेयरी ने पहली बार सत्र से ठीक पहले 28 लाख का बकाया नोटिस थमा नए विवाद को खड़ा कर दिया है। डेयरी ने विधानसभा सचिव को लिखा है कि बकाया 28 लाख रुपए चुका दो, नहीं तो मानसून सत्र के दौरान सस्ती चाय-कॉफी की सप्लाई नहीं करेंगे। अब चाय कॉफी चाहिए तो भी पुरानी दरों पर नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


अब मंत्रिमंडल की मीटिंग हो चाहे सदन के नेताओं के कमरों में चाय-कॉफी लस्सी-छाछ सप्लाई, सब नई दरों पर करेंगे। ऐसे में डेयरी विधानसभा का विवाद सरकार तक पहुंच गया है। डेयरी के नए प्रस्ताव को माना जाता है तो अब चाय 2 रुपए की जगह 6 रुपए में तथा कॉफी 4 की जगह 8 रुपए में सदन में मिलेगी। जबकि अब तक इतिहास में सदन में हर आइटम सब्सिडियरी रेट पर मिलता रहा है। 

विधानसभा अधिकारियों ने बताया कि जयपुर डेयरी प्रबंधन ने 28 लाख रुपए बकाया का बिल विधानसभा को थमाया है। जबकि डेयरी के ही विधानसभा इंचार्ज से पूछा तो सामने आया कि कोई राशि बकाया नहीं है। अब विधानसभा सचिव ने डेयरी से विधानसभा को सप्लाई सामान की उत्पादन लागत व सप्लाई की मिलाकर 3 माह की बैलेंस शीट मांगी है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ डेयरी प्रबंधन की 2 माह के अंदर सप्लाई बंद करने की चेतावनी को लेकर सरकार को अवगत करा दिया है। विधानसभा की तरफ से डेयरी एसीएस को भेजे पत्र के अनुसार अब विभाग तय करें कि सदन में विधायक-मंत्री और सरकार को सस्ती दर पर सप्लाई देना चाहते हैं या महंगी? यदि डेयरी के प्रस्ताव को माना गया तो चाय की दरें तीन गुणी और कॉफी की दो गुणी हो जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें