फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां से आज एसआईटी करेगी पूछताछ, जल निगम में 1300 पदों पर भर्ती में घपले की जांच

Mon, 22 Jan 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम में 1300 पदों पर हुई भर्ती के घपले की जांच कर रही एसआईटी के सामने आज पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पेश होंगे। आजम खां जल निगम में हुई उक्त भर्ती के समय न सिर्फ विभाग के मंत्री थे बल्कि वह जल निगम बोर्ड के चेयरमैन भी थे। आरोप है कि यह भर्तियां आजम खां के अनुमोदन से ही की गई थीं। 

विज्ञापन


एसआईटी ने आजम खां की पेशी के समय उनके लिए खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को भी कहा है। इसके लिए एसआईटी की ओर से एसपी ट्रांस गोमती को पत्र लिखा गया है।

आजम खां को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। एसआईटी इस मामले में जल निगम के एमडी रहे पीके आशुदानी, आजम खां के निजी सचिव रहे सैयद अफाक अहमद और विभाग के तत्कालीन सचिव एसपी सिंह समेत कुल नौ लोगों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें