शुक्रवार से गुरुग्राम स्थित जेबीएम कंपनी में चल रहे आयकर विभाग के छापे ने कंपनी प्रबंधन की नींद उड़ा दी है। यहां चार गाडिय़ों में अधिकारी पहुंचे हैं जोकि कंपनी का पूरा रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हैं। हालांकि विभाग की इस छापेमारी से कंपनी के काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही आयकर विभाग की गाडिय़ां कंपनी में व कुछ अधिकारियों के घर पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारियों को दिल्ली एनसीआर में की गई छापेमारी के दौरान 7 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने टॉयलेट में रखा 3 किलो सोना भी बरामद किया है।
ये भी पढ़ेंः युवक के पास मिले 100 रुपए के इतने सारे नकली नोट, देखकर सकते में आ गई पुलिस
कंपनी के कुछ अधिकारी छापेमारी को अंदरूनी ऑडिट बता रहे हैं और छापेमारी को अफवाह बता रहे हैं। गुरुग्राम में आयकर विभाग की छापेमारी की किसी ने भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन आसपास के लोगों व कर्मचारियों द्वारा यहां आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा दो दिन से डेरा डाला जाना बताया जा रहा है।