गृह मंत्रालय ने दो आईपीएस अधिकारियों को उनके कामकाज की समीक्षा के दौरान आयोग्य पाए जाने पर उन्हे बर्खास्त कर दिया है। गृह मंत्रालय ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि IPS अधिकारी अपने काम को सही ढंग से नहीं कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के 2000 बैच के अधिकारी ए एम जूरी और 2002 के अधिकारी केसी अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सरकार की अनुशंसा के बाद सेवा से बर्खास्त किया गया है। बता दें कि जांच में इन दोनों अधिकारियों को अनुउपयोगी पाया गया।
शनिवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति की संस्तुति के बाद होम मिनस्ट्री ने इन दोनों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था। डीआईजी रैंक के इन दोनों अधिकारियों की सेवा के 15 साल पूरा होने पर उनके कामकाज की समीक्षा की गई थी जिसके बाद उन्हें सेवा में रहने के अग्योय पाया गया।
Chhattisgarh: Senior IPS officers AM Juri & KC Agrawal sacked for non-performance— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित इलाका है जहां आये दिन नक्सली बंदूक की नोक पर अपराध करते रहते हैं।