फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी को मंजूरी

Tue, 16 Jan 2018 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
LG Anil baijal & Arvind Kejriwal
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे पहले उन्होंने डोर स्टेप डिलीवरी (घर-घर सरकारी सेवा) ऑफ पब्लिक सर्विस से संबधित दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को आपत्ति जताते हुए लौटा दिया था। इसका राज्य सरकार ने कड़ा विरोध किया था। हालांकि बाद में सरकार ने उपराज्यपाल की आपत्तियों को दूर करते हुए दोबारा प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव को स्वीकृति देने के लिए एलजी का धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन


उपराज्यपाल सचिवालय के अनुसार, मुख्यमंत्री के आश्वस्त करने के बाद प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। केजरीवाल ने आश्वासन दिया था कि सरकार सेवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी की प्रणाली को मजबूत करने के लिए काम करेगी। मोबाइल सहायक और इंटरनेट कियोस्क के जरिए सेवाएं प्रदान करने की दोनों प्रणालियां एक दूसरे की पूरक हैं। सचिवालय के अनुसार, उपराज्यपाल ने एक माह के भीतर इंटरनेट कियोस्क स्थापित करने के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग को सलाह दी है।  
विज्ञापन


पढ़ें- ‘कॉल सेंटर’ का केजरीवाल ने किया लोकार्पण, कहीं दिल छू लेने वाली बातें
विज्ञापन


इन सेवाओं के लिए नहीं जाना होगा दफ्तर

जाति प्रमाण पत्र, पानी का कनेक्शन, आयकर प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, विवाह पंजीयन, डुप्लीकेट आरसी, आरसी में पता में बदलाव आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें