फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत, एक घायल

Wed, 18 May 2022 10:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। वहीं, बिलासपुर में एक अन्य घटना में तेज रफ्तार यात्री बस पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के जैजेपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, कार में नागारीडीह के रहने वाले रविशंकर नारंग (37), राजेश निराला (35) और शिवकुमार नारंग (23) सवार थे। सभी एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घर लौट रहे थे। ओडेकेरा गांव के पास पहुंचने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। 

पेड़ से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक रविशंकर नारंग और राजेश निराला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवकुमार नारंग गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल शिवकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुट गई है, पुलिस का कहना है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई इसका पता शिवकुमार के होश में आने के बाद ही पता चलेगा।

बिलासपुर में यात्री बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
बिलासपुर में यात्रियों से भरी एक बस पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त बस में 60 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बस प्रयागराज से रायपुर जा रही थी।

रतनपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। चपोरा के मुड़ानागर के पास पहुंचने पर अनियंत्रित होकर बस पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें