फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा : घूस वाले बयान पर केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस

Tue, 17 Jan 2017 11:56 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal - फोटो : PTI
विज्ञापन
गोवा में एक चुनावी सभा में कथिततौर पर रिश्वत को बढ़ावा देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर चुनाव आयोग ने उन्हें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। आयोग ने उनसे बुधवार तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि आठ जनवरी को केजरीवाल ने गोवा में यह बयान देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। राज्य में चार जनवरी से आचार संहिता प्रभावी है। आयोग के मुताबिक केजरीवाल ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा और कांग्रेस के लोग पैसा देने आएंगे। लोगों को नई करेंसी में वो पैसा ले लेना चाहिए और महंगाई को देखते हुए पांच की जगह 10 हजार की मांग करनी चाहिए ,लेकिन उन्हें वोट आम आदमी पार्टी को देना चाहिए। 

आयोग ने कहा है कि आप नेता का यह बयान चुनाव में घूस को बढ़ावा देने जैसा है। इसमें कहा गया है कि अगर केजरीवाल 19 जनवरी की दोपहर तक नोटिस का जवाब नहीं देते तो आयोग स्वत: फैसला ले लेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें