फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए लखनऊ के 75 नायक

Tue, 18 Apr 2023 10:59 PM IST
देवेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

#AmarUjala75: कोई भी जीवंत समाज अपने नायकों से ही प्रेरणा पाता है। ये नायक कई बार अतीत तो कई बार वर्तमान से होते हैं। हालांकि, इनका समाज के बीच से होना निर्विवाद होता है। हमारे सुधी पाठकों ने अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी ही कुछ शख्सियतों से हमें परिचित कराया, जिन्होंने अपने कार्यों से स्वयं को नायक कहलाने का हक पाया। 
विज्ञापन
Gaurav Diwas,अमर उजाला के 75 साल, लखनऊ के 75 नायक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। आगरा से आज ही के दिन 1948 में शुरू हुई यह यात्रा अनवरत जारी है। इस मौके पर अमर उजाला ने एक विशेष प्रयोग किया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

अपने कार्यों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ही समाज के असली नायक होते हैं। पाठकों की ओर से चुने गए हमारे असली नायक सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, इसलिए अमर उजाला इन्हें अपने विशाल पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। पाठकों के सुझावों और सर्वाधिक मतों के आधार पर आपके क्षेत्र के नायक की सूची तैयार की गई है। 

आपके आसपास से निकले ये 75 चेहरे अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी हैं, नवोन्मेषक और पथप्रदर्शक हैं। अपने काम में विशिष्ट पहचान बनाई है। इनमें से कई आम चेहरे हो सकते हैं, लेकिन इन्होंने अपने अनुपम काम से विशिष्ट पहचान बनाई। अमर उजाला के हर संस्करण में ऐसे 75 नायकों की सूची आज प्रकाशित की गई है। इसे आप अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के ईपेपर पर पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन

पढ़ें आपके शहर के पाठकों से मिले सर्वाधिक मतों के आधार पर बनी नायकों की सूची

1. पद्मश्री राज बिसारिया, रंग निर्देशक  
2. मुजफ्फर अली, फिल्म निर्माता, निर्देशक  
3. पद्मश्री अनूप जलोटा, भजन गायक  
4. अतुल तिवारी, फिल्म कलाकार  
5. पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, साहित्यकार  
6. पद्मश्री मालिनी अवस्थी, लोकगायिका  
7. डॉ. अनिल रस्तोगी, वैज्ञानिक  
8. सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, रंगकर्मी  
9. ललित सिंह पोखरिया, रंगकर्मी  
10. प्रो. कमला श्रीवास्तव, गायिका  
11. कुमकुम धर, कथक नृत्यांगना  
12. प्रो. सूर्यप्रकाश दीक्षित, साहित्यकार  
13. यतींद्र मिश्र, साहित्यकार  
14. शिवमूर्ति, कथाकार  
15. प्राची पाठक, अभिनेत्री  
16. सलीम आरिफ, रंगकर्मी  
17. मेजर जनरल एचके सिंह, श्रीलंका शांति मिशन का अहम हिस्सा  
18. सर्वेश अस्थाना, व्यंग्यकार  
19. अमिताभ भट्टाचार्या, गीतकार  
20. मनोज मुंतशिर, गीतकार  
21. अली फजल, अभिनेता  
22. विकास श्रीवास्तव, अभिनेता  
23. पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा, पर्वतारोही  
24. मौलाना सज्जाद नोमानी, मुस्लिम विद्वान  
25. गुंजन सक्सेना, करगिल गर्ल  
26. सुजीत कुमार, ओलंपियन  
27. वीएस चौहान, अर्जुन अवॉर्डी  
28. रनवीर सिंह, अर्जुन अवॉर्डी  
29. रवि भट्ट, इतिहासकार  
30. दानिश मुस्तफा, हॉकी खिलाड़ी  
31. सैय्यद अली, हॉकी खिलाड़ी  
32. उदय खत्री, काकोरी स्मारक में योगदान  
33. मुमताज खान, हॉकी खिलाड़ी  
34. दिव्यांश श्रीवास्तव, एथलीट  
35. प्रो.रूपरेखा वर्मा, पूर्व कुलपति  
36. आशा सिंह, अल्ट्रारनर,  
37. हर्षवर्धन, पैरा टेबल टेनिस  
38. सुधा सिंह, अंतरराष्ट्रीय एथलीट  
39. पद्मश्री डॉ. नित्यानंद, वैज्ञानिक,  
40. डॉ. आलोक धवन, सीबीएमआर निदेशक,  
41. डॉ. एसपीएस खनूजा, सीमैप के पूर्व निदेशक,  
42. डॉ. चंद्रमोहन नौटियाल, वैज्ञानिक  
43. डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, वैज्ञानिक  
44. सुधांशु मणि, वंदेभारत के प्रोजेक्ट इंचार्ज  
45. अनुराधा गुप्ता, भौतिक विज्ञानी  
46. कुमार केशव, लखनऊ मेट्रो के पहले एमडी  
47. प्रतिभा शर्मा, मेट्रो पायलट  
48. पद्मश्री डॉ. बलराम भार्गव, हृदयरोग विशेषज्ञ  
49. डॉ. संजय सिंह, सीईओ, जेनोवा बायोफार्मास्टूटिक्ल्स  
50. डॉ. संजीव मिश्रा, जोधपुर एम्स संस्थापक  
51. प्रो. सुनील प्रधान, न्यूरोलॉजिस्ट  
52. पद्मश्री प्रो. एसएन कुरील, सर्जन  
53. पद्मश्री प्रो. मंसूर हसन, कार्डियोलॉजिस्ट  
54. डॉ. मंदाकिनी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ  
55. मोने जैदी, पैथोलॉजिस्ट  
56.  प्रो. सूर्यकांत, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष, 
 57. डॉ. शिवशंकर त्रिपाठी, आयुर्वेदाचार्य  
58. डॉ. आरके गर्ग, न्यूरोलॉजिस्ट  
59. इच्छा पटेल, स्पेशल खिलाड़ी  
60.  प्रो. भूमित्र देव, पूर्व कुलपति  
61. प्रो. बलराज चौहान, विधि शिक्षक 
62. जगदीश गांधी, शिक्षाविद
63. डॉ. नवलता, संस्कृत सेवी  
64. डॉ. जगदानंद झा, संस्कृत सेवी,  
65. ऋतु करिधाल, रॉकेट वुमन  
66. आशुतोष आनंद अवस्थी, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार  
67. पद्मश्री कलीमुल्ला, दशहरी आम की किस्में तैयार करने में माहिर
68. पद्मश्री रामसरन वर्मा, केले की टिशू कल्चर के लिए मशहूर 
69. पद्मश्री लॉर्ड खालिद हमीद, हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्य 
70. फराह उस्मानी, राइजिंग बियांड द सीलिंग 
71. नील मोहन, यूट्यूब सीईओ 
72. डॉ. आरके जैन, दृष्टिबाधित शिक्षक  
73. रणवीर बरार, मास्टर शेफ  
74. पंकज भदौरिया, मास्टरशेफ  
75. नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला, लखनऊ के नवाब के वारिस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें