पूर्व पुलिस आयुक्त ने ये बातें हैदराबाद में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की आरोपियों को मुठभेड़ में मारे जाने के बारे में कही। उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त रहते हुए कई मुठभेड़ की और उन्हें न्यायिक जांच का सामना करना पड़ा। हर मुठभेड़ के बाद सवाल खड़े होते हैं और हैदराबाद की एक आतंकी व गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ नहीं है। सार्वजनिक जांच के अधीन चले रहे आरोपियों की मुठभेड़ हुई है। मामले की न्यायिक जांच होगी और हमे ये जानने के लिए इंतजार करना पड़ेगा कि मुठभेड़ सही थी या गलत।
बता दें कि नीरज कुमार ने 'द खाकी फाइल्स नामक' पुस्तक लिखी है। उसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी बेटियों को दुष्कर्म की धमकी दी गई। उनका इस्तीफा मांगा गया। नेटफिलिक्स पर फिल्म के जरिए उस समय की राजनीति को दिखाया गया है। वह मेरे लिए कठिन समय था। दिल्ली पुलिस अपना काम करती रही और हमने कोई गलती नहीं की।