फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली स्वदेशी तोप ‘धनुष’ राजस्थान व जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर होगी तैनात

Thu, 03 Jan 2019 08:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में अगले महीने शामिल होने वाली पहली स्वदेशी तोप ‘धनुष’ राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर पर तैनात की जाएगी। इस तोप की मारक क्षमता 38 किलोमीटर तक की है। इसे फैक्ट्री ऑर्डिनेंस बोर्ड के अंतर्गत आने वाली जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री ने बनाया है। फिलहाल इन सीमाओं पर बोफोर्स तैनात है, जिसकी मारक क्षमता 27 किलोमीटर है। बोफोर्स तोप के तीन दशक बाद सेना को नई तोप मिलेगी। सेना को इस वर्ष के अंत तक 12 तोपें मिल जाएंगी और अगले तीन साल में सेना को 114 धनुष तोप की आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जोधपुर स्थित कोणार्क कोर को धनुष प्राप्त होगी और इसे श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर सीमा पर प्राथमिकता के आधार पर बोफोर्स तोप के स्थान पर तैनात किया जाएगा। धनुष कार्यक्रम 2010 में शुरू हुआ था। धनुष के 90 फीसदी पुर्जे भारत में बने हैं। धनुष का परीक्षण जैसलमेर के पोकरण के अलावा सिक्किम व लेह तथा उड़ीसा के बालासोर में किया जा चुका है। इन परीक्षणों में धनुष ने पांच हजार से अधिक गोले दागे हैं। 

धनुष पर बोफोर्स के मुकाबले 155 गुणा अधिक 45 केलिबर की गन है। इसमें अमरीका से आयातित होवित्जर एम-777 गन और कोरिया से आयातिक के-9 व्रज गन लगाई गई है। होवित्जर की क्षमता 30 किलोमीटर तक है, जबकि के-9 वज्र की मारक क्षमता 38 किलोमीटर तक है। नासिक के पास स्थित स्कूल ऑफ आर्टलिरी देवलाई में धनुष तोप का इंडक्शन कार्यक्रम फरवरी में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें