फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः स्मृति ईरानी का पीछा करने वाले गिरफ्तार, नशे में धुत थे चारों आरोपी

Sun, 02 Apr 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कार का पीछा करने वाले छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप में चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था अब एफआईआर के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले शनिवार को स्मृति की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई कि चार युवक उनका पीछा कर रहे हैं। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

  Have filed an FIR against the four college students who were tailing Union minister Smriti Irani 's car on saturday evening:Delhi Police — ANI (@ANI_news) April 2, 2017

एएनआई के मुताबिक चारों स्टूडेंट्स दोस्त की बर्थडे पार्टी से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी नशे की हालत में थे। इस बीच उन्होंने स्मृति की कार को ओवरटेक करना चाहा। लेकिन स्मृति को कार में देखने के बाद वो उनकी कार का पीछा करने लगे।
विज्ञापन

  The four had gone to attend a friend's birthday party and consumed alcohol. On way home, they started following Smriti Irani's car:Police — ANI (@ANI_news) April 2, 2017

करीब 4.5 किलोमीटर तक ऐसा चलता रहा। फिर स्मृति की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चाणक्यपुरी पुलिस थाने में ईरानी ने शिकायत दर्ज कराई है और हिरासत में लिए गए चार युवक कॉलेज स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें