फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लवरात्रि’ मामले में सलमान खान पर दर्ज होगी एफआईआर, 76 अन्य को भी बनाया गया आरोपी

Thu, 13 Sep 2018 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सलमान खान एक बार फिर से मुश्किलों में हैं।  उनके खिलाफ बिहार की एक अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। सलमान के खिलाफ ये आदेश मुजफ्फरपुर पूर्वी के एसडीजीएम ने दिया है।
विज्ञापन


पूरा मामला उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘लवरात्रि’ से जुड़ा है जिसको लेकर सलमान खान के खिलाफ अधिवक्ता सुधीर ओझा ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। सलमान खान प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म ‘लवरात्रि’ के मामले में सलमान समेत 76 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। लवरात्रि फिल्म की टीम पर संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। 

मुजफ्फरपुर अदालत में सलमान के खिलाफ केस दाखिल किया है। इस केस में सलमान खान, फिल्म के लीड हीरो आयुष शर्मा, वरीना हुसैन, अंशुमान झा, राम कपूर समेत 76 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी फिल्म के नाम को लेकर काफी हंगामा किया जा चुका है। ‘लवरात्रि’ को लेकर वीएचपी ने कहा था कि फिल्म से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं, इसलिए इसकी स्क्रीनिंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें