फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का तीसरा चरण: इन प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Sun, 19 Feb 2017 06:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के तीसरे चरण में रविवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर समेत 12 जिलों की 69 सीटों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट और छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से उम्मीदवार हैं। सपा सरकार के मंत्री अरविंद सिंह गोप बाराबंकी की रामनगर सीट से चुनाव मैदान में हैं। 

भाजपा नेता सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर, नरेश अग्रवाल के बेटे व सपा सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल हरदोई व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया बाराबंकी की जैदपुर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे गोपाल टंडन लखनऊ पूरब से मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में तीसरे चरण का चुनाव

इन जिलों में तीसरे चरण का चुनाव

लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई व फर्रुखाबाद।

फैक्ट फाइल
कुल मतदाता     2.41 करोड़
पुरुष मतदाता    1.31 करोड़
महिलाएं           1.10 करोड़
थर्ड जेंडर          1026
पोलिंग सेंटर      16,671
पोलिंग बूथ        25,603

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें