यमुना में पानी बढ़ने के कारण हथिनी कुंड बैराज के 18 गेटों को खोल दिया गया है। हथिनीकुंड बैराज से शनिवार को छह बजे तक छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यह पानी अगले 50 से 60 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा, जिससे दिल्ली में यमुुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।
यमुनानगर के 90 गांव पर बाढ़ का खतरा, खेतों में घुसा पानी
के यमुनानगर में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से यमुनापार के छह गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। यमुना का पानी खेतों में घुसने से करीब तीन हजार एकड़ फसल खराब होने के कगार पर है। जिले के 90 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। करनाल, पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद में भी यमुना से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यमुना के दो किमी दायरे और निचले इलाकों में बसे गांवों को खाली करने ही हिदायत दी है।
वायुसेना और सेना से किया संपर्क
प्रशासन ने मदद के लिए सेना, वायुसेना व एनडीआरएफ से संपर्क किया है। यमुना के आसपास बसी आबादी को खाली कराया जा रहा है। प्रदेश की बरसाती नदियां, घग्घर, टांगरी, मार्कंडा में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।